Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली, क्या है इसके पीछे का छिपा रहस्य, जानिए

Oct 22 2019

Posted By:  Sunny

पुरे देश में खुशहाली का माहौल बना हुआ है, सभी लोग दिवाली की तैयारियों में लगे हुए है, इसवर्ष दिवाली का त्यौहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा और वही इससे एक दिन पहले यानि 26 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी | लेकिन क्या आप जानते है कि छोटी दिवाली क्यों मनाई जाती है | आखिर क्या वजह है कि इसे इतना महत्व दिया जाता है | आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे है | आज हम आपको छोटी दिवाली को मनाने के पीछे की वजह बताने जा रहे है, तो आइये जानते है, क्या है इसकी रोचक वजह |


कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नर्क चतुर्दशी को छोटी दिवाली कहा जाता है 

बीते समय से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति इस दिन देवी लक्ष्मी और यम देवता की पूजा करता है वह मृत्यु के बाद नरक में नहीं जाता है, इसीलिए लोग नर्क भोगने से बचने के लिए इस दिन यम देवता और लक्ष्मी की पूजा करते है |

शास्त्रों के अनुसार जिन लोगो का जन्म नर्क चतुर्दशी के दिन होता है वे बहुत ही भाग्यशाली होते है |



इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर विष्णु मंदिर या कृष्ण मंदिर में दीप जलाकर पूजा करने से मनुष्य के सारे पाप कट जाते है |

इस दिन यम का दीपक जलाना शुभता लाता है |

इस दिन घर के बुजुर्ग सदस्य द्वारा दीपक जलाया जाना चाहिए और फिर उस दीपक को पुरे घर में घुमा कर कहीं घर से दूर रख देना चाहिए, इससे दीपक यम का हो जाता है |

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जल्दी स्नान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है 

शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन यमराज की पूजा के साथ छोटी दीवाली के लिए दीपक जलाना चाहिए, इससे अकाल मृत्यु का दोष समाप्त हो जाता है |

छोटी दीवाली के दिन सुबह 4:15 से 5:30 मिनट तक स्नान करने का मुहूर्त है। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजे से 7 बजे तक यम का दीपक जलाने का है। 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर